BJP विधायक अनिल शर्मा का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की शिकारपुर विधानसभा सीट से BJP विधायक अनिल शर्मा का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 63 वर्ष के थे।

अनिल शर्मा लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। 2017 में BJP के टिकट पर शिकारपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद वह योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री भी रहे।

अनिल शर्मा चार बार विधायक रह चुके थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *