LJP (रामविलास) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक का संगीता देवी ने किया स्वागत-अभिनंदन
पटना के वन व्हीलर रोड स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेंद्र विवेक का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य सचेतक सह बलरामपुर विधायक एवं कटिहार जिला अध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) संगीता देवी ने शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का हार्दिक स्वागत किया और उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संगीता देवी ने विश्वास जताया कि श्री सुरेंद्र विवेक के कुशल एवं प्रभावी नेतृत्व में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए जनहित के मुद्दों को और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
संगीता देवी ने कहा कि नए नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होकर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी।











