‘मिर्जापुर द मूवी’ की एडवांस बुकिंग में तबाही, रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई
फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और रिलीज से पहले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म के हिंदी फॉर्मेट में अब तक 1 लाख 34 हजार 58 टिकटों की प्री-सेल हो चुकी है। वहीं, ब्लॉक सीटों को शामिल करने के बाद फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अब तक करीब 6.03 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। खासतौर पर ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के लोकप्रिय किरदारों और कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।
ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक, अगर एडवांस बुकिंग का यही ट्रेंड रिलीज के बाद भी जारी रहा तो ‘मिर्जापुर द मूवी’ पहले दिन करीब 15 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग कर सकती है।
अब सबकी नजर 4 सितंबर की रिलीज पर है। फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितरी उतरती है और बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी ओपनिंग करती है, इसका पता रिलीज के बाद ही चलेगा।











