जन्माष्टमी की शोभायात्रा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर निभाई भूमिका

कटिहार में जन्माष्टमी के अवसर पर यदुवंशी सेना की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त की।

इस दौरान रंजना कुमारी यादव, पूर्व उपमेयर पुष्पा देवी, बरारी मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव समेत कई महिलाओं ने शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं की मौजूदगी ने आयोजन में उत्साह और भक्ति का रंग और भी गहरा कर दिया। गाजे-बाजे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाओं ने भी पूरे जोश के साथ यात्रा में भाग लेते हुए धार्मिक और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।आयोजन में महिलाओं की यह भागीदारी न सिर्फ आस्था की तस्वीर पेश करती नजर आई, बल्कि समाजमहिलाओं की सक्रिय भूमिका को भी दर्शाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *