PM मोदी की बधाई पर जॉर्जिया मेलोनी का जवाब, बोलीं- भारत-इटली के रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई का जवाब देते हुए भारत और इटली के मजबूत होते रिश्तों पर जोर दिया है।
दरअसल, इटली के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने पर पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को बधाई दी थी। इसके जवाब में मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया और उनकी दोस्ती के लिए धन्यवाद कहा।
मेलोनी ने कहा कि आज भारत और इटली के रिश्ते पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश अपनी ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।
इसके साथ ही भारत और इटली के बीच इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।
दोनों नेताओं के बीच यह संवाद भारत और इटली के बीच बढ़ते कूटनीतिक और आर्थिक सहयोग को दर्शाता है।











