260 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें तैयार करने की तैयारी
भारतीय रेलवे लंबी दूरी और रात के सफर को आधुनिक बनाने की दिशा में 260 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की योजना पर काम कर रहा है। इन ट्रेनों का निर्माण BEML, ICF, किनेट रेलवे और टीटागढ़-भेल मिलकर करेंगे।
180 किमी/घंटा की डिजाइन स्पीड वाली 16 कोच की ये सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनें डिस्ट्रिब्यूटेड पावर सिस्टम पर चलेंगी। फर्स्ट AC कोच में शॉवर, बायो-वैक्यूम टॉयलेट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही कवच सुरक्षा प्रणाली भी यात्रियों की सुरक्षा मजबूत करेगी।











