दिल्ली में BRICS समिट में जुटेंगे शी जिनपिंग और पुतिन, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति

भारत 12-13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शामिल होने की उम्मीद है।

शी जिनपिंग का करीब 7 साल बाद भारत दौरा दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इस बैठक से भारत-चीन संबंधों में स्थिरता आने के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो पार्ट्स जैसी जरूरी वस्तुओं की सप्लाई आसान होने की उम्मीद है।

वहीं, रूस के साथ भारत के मजबूत कारोबारी और ऊर्जा संबंधों को देखते हुए पुतिन की मौजूदगी भी अहम होगी। माना जा रहा है कि BRICS बैठक के दौरान होने वाली बातचीत का असर व्यापार, सप्लाई चेन और ऊर्जा बाजार पर भी पड़ सकता है।

अब दुनिया की नजरें दिल्ली में होने वाले इस बड़े कूटनीतिक जमावड़े पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *