सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, भड़के ओवैसी- ‘अपनी खुन्नस के लिए नहीं चला सकते बुलडोजर’
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद एक मस्जिद पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। प्रशासन की ओर से मस्जिद को अवैध निर्माण बताया गया है।
कार्रवाई के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को शायद मस्जिद नजर आने से भी तकलीफ होती है। ओवैसी ने कहा कि अगर किसी को मस्जिद नहीं देखनी है तो वह अपनी नजर फेर सकता है, लेकिन अपनी खुन्नस निकालने के लिए मस्जिद पर बुलडोजर नहीं चलाया जा सकता।
ओवैसी ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मस्जिद को लेकर कार्रवाई कानून और नियमों के तहत होनी चाहिए।
वहीं, प्रशासन का कहना है कि कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माण को लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और मामला चर्चा में है।











