बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने पर्यावरण मंत्री से की मुलाकात, क्षेत्र में पार्क निर्माण की रखी मांग

बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता देवी ने बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री रामचंद्र प्रसाद से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान विधायक ने बारसोई और बलरामपुर प्रखंड में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पार्क निर्माण की मांग मंत्री के सामने रखी।

विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण एवं वन विभाग से जुड़ी वर्तमान स्थिति और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी मंत्री को दी।

विधायक के मुताबिक, मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने क्षेत्र से जुड़े सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है।

वहीं, मुलाकात के दौरान विधायक संगीता देवी ने मंत्री को मिथिला टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सहयोग और सकारात्मक आश्वासन के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *