कटिहार में न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल का शुभारंभ, एक छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं

कटिहार में न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल का शुभारंभ, एक छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं

कटिहार: कटिहार-मनिहारी रोड स्थित शरीफगंज में रविवार को न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन किया गया। एमएलसी अशोक अग्रवाल और उपमेयर मंजूर खान ने फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव समेत शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल में मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। यहां ओपीडी, आईपीडी और 24 घंटे इमरजेंसी सेवा के साथ एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी और दवा की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल में विभिन्न प्रकार की सर्जरी के साथ लेप्रोस्कोपी के जरिए कम चीरे वाली सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। प्रबंधन का कहना है कि अनुभवी और प्रतिष्ठित चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों का इलाज और ऑपरेशन किया जाएगा।

अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए एसी और गैर-एसी वार्ड सहित अलग-अलग वार्ड की व्यवस्था की गई है। प्रबंधन के अनुसार, अस्पताल का उद्देश्य कटिहार और आसपास के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख करने की जरूरत कम हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *