कटिहार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत: टनटन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे

कटिहार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत: टनटन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे

​कटिहार: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा के लोकप्रिय विधायक श्री संजय सरावगी के कटिहार आगमन पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। आज कटिहार के सिरसा स्थित दलन पूरब पंचायत में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टनटन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उनका अभूतपूर्व और भव्य स्वागत किया।

जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी का काफिला सिरसा, दलन पूरब पंचायत पहुंचा, ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी नारों और भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भाजपा के वरिष्ठ नेता टनटन कुमार ठाकुर ने विशाल कमल पुष्प की माला पहनाकर तथा आम वृक्ष भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित युवाओं में गजब का जोश और उत्साह नजर आया, जिसने इस कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

​संजय सरावगी स्वागत से अभिभूत होकर प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी ने सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और क्षेत्र की जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने टनटन ठाकुर जैसे ऊर्जावान और कर्मठ नेता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित युवा ही भारतीय जनता पार्टी की असली पूंजी और रीढ़ हैं। उन्होंने उपस्थित सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के सपने को धरातल पर उतारने के लिए पूरी मजबूती के साथ बूथ स्तर पर जुट जाएं।

इस गरिमामयी स्वागत समारोह और जनसभा में पंच-सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष श्री दिनेश मोहन ठाकुर, वरिष्ठ नेता रविन्द्र प्रसाद यादव, राम यादव, अशोक सिंह, मंडल अध्यक्ष गौतम वर्मा, काजल मित्रा, शांति जायसवाल, रौशन चौधरी, राकेश कुमार उर्फ कालू मिश्रा, तुषार कान्त ठाकुर, सूरज कुमार, प्रकाश कुमार चन्द्र, मुन्ना कुमार, अमरदीप कुमार, राजेश ठाकुर, मुन्ना यादव, युवा नेता चंदन सिंह, दीपक झा, सौरभ तिवारी और स्वेत कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *