कटिहार में पुलिसकर्मियों के लिए लगा मुफ्त फिजियोथेरेपी कैंप, कमर-जोड़ों के दर्द समेत कई समस्याओं की हुई जांच
कटिहार में पुलिसकर्मियों के लिए लगा मुफ्त फिजियोथेरेपी कैंप, कमर-जोड़ों के दर्द समेत कई समस्याओं की हुई जांच
कटिहार में पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को लेकर एक विशेष मुफ्त फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में दिन-रात सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहने वाले पुलिस अधिकारी और जवानों को स्वास्थ्य संबंधी जांच और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा दी गई।
कैंप में कमर दर्द, जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों में जकड़न और शारीरिक थकान जैसी समस्याओं की जांच और उपचार किया गया। इसके साथ ही विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा व्यक्तिगत परामर्श भी दिया गया।
यह विशेष कैंप राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद, ए टू जेड एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट और शिव फिजियोथेरेपी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कैंप का आयोजन 13 सितंबर, रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कटिहार में किया गया। आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और लगातार ड्यूटी के दौरान होने वाली शारीरिक परेशानियों के प्रति जागरूक करना है।










