कटिहार में GIS मास्टर प्लान की तैयारी तेज, मैपिंग और डेटा कार्यों की हुई समीक्षा
कटिहार: कटिहार आयोजना क्षेत्र के लिए तैयार किए जा रहे GIS आधारित मास्टर प्लान के कार्य की प्रगति को लेकर शनिवार को नगर आयुक्त के कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार द्वारा चयनित एजेंसी Excel Geomatics Pvt. Ltd. के प्रतिनिधियों के साथ मास्टर प्लान से जुड़े विभिन्न कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान अब तक किए गए कार्यों, GIS आधारित डेटा कलेक्शन और मैपिंग की स्थिति के साथ-साथ आगे की कार्ययोजना की भी समीक्षा की गई।
नगर आयुक्त ने एजेंसी के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि GIS आधारित मास्टर प्लान के तैयार होने से कटिहार आयोजना क्षेत्र में भविष्य की शहरी विकास योजनाओं को अधिक व्यवस्थित और बेहतर तरीके से तैयार करने में मदद मिलेगी।










