मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भटक रहा था मजदूर, पूर्व थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बढ़ाया मदद का हाथ

मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भटक रहा था मजदूर, पूर्व थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बढ़ाया मदद का हाथ

कटिहार में मानवता की मिसाल पेश करने वाला मामला सामने आया है। रोजी-रोटी के लिए कटिहार में मजदूरी करने वाले सुरेश शाह को अचानक सूचना मिली कि उनकी मां का निधन हो गया है। मां के निधन की खबर सुनकर वह घर जाने के लिए परेशान हो उठे, लेकिन उनके पास यात्रा करने तक के पैसे नहीं थे।

बताया गया कि सुरेश ने अपने मालिक से आर्थिक मदद मांगी, लेकिन उन्हें पैसे नहीं मिल सके। इसके बाद वह परेशान होकर भटकते-भटकते कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंच गए और वहां रोने लगे।

इसी दौरान यातायात पुलिस की नजर उन पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने उनसे रोने की वजह पूछी तो सुरेश ने अपनी पूरी स्थिति बताई। मामले की जानकारी मिलने के बाद यातायात के पूर्व थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और सुरेश की मदद की व्यवस्था की।

पुलिस की मदद से सुरेश आखिरकार अपने घर पहुंच सके और अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल हो पाए। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की संवेदनशीलता और मानवीय पहल को सामने रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *