BHAGALPUR NEWS – हत्या की साजिश नाकाम, दो आरोपित गिरफ्तार,हथियार और 20 कारतूस बरामद

भागलपुर नवगछिया के रंगरा थाना पुलिस ने हत्या की साजिश को वारदात से पहले ही नाकाम करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 3 देशी कट्टा, 1 पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित एक व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहे थे।पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुरली गांव निवासी हीरालाल कुमार उर्फ राजा कुमार ने अपने घर में हथियार छिपाकर रखे हैं। छापेमारी कर पुलिस ने हीरालाल को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एक पिस्टल, दो देशी कट्टा और 14 कारतूस बरामद किए गए पूछताछ में हीरालाल ने करारी तीनटंगा निवासी सोनू कुमार यादव के शामिल होने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने मुरली चौक के पास वाहन जांच के दौरान सोनू को एक देशी कट्टा और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। दोनों आरोपित छोटू कुमार की हत्या की साजिश रच रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *