छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने किया छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण

कटिहार, 03 नवंबर 2026। छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, कटिहार ने संयुक्त रूप से शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही बैरिकेडिंग, पर्याप्त रोशनी और साफ-सफाई की व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम समय पर पूरा करने पर जोर दिया। प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और छठ महापर्व के दौरान घाटों पर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
Report by – Aamir khan
KATIHAR , BIHAR
DATE_ 04/11/2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *