शाहजहांपुर में पीठ में चाकू घोंपकर ट्रांसपोर्टर को किया घायल, हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस
शाहजहांपुर में ट्रांसपोर्टर पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खाना खाते समय एक युवक ने ट्रांसपोर्टर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उनकी पीठ में गंभीर चोट आई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ ही हमले की वजह पता लगाने में जुटी है।तस्वीरें शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र की हैं, जहां शुक्रवार रात एक ट्रांसपोर्टर पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई।
चौक कोतवाली क्षेत्र निवासी ट्रांसपोर्टर नीरज त्रिवेदी हनुमत धाम के पीछे ख्वाजा फिरोज स्थित अपने दूसरे मकान में खाना खा रहे थे। इसी दौरान शिबू नाम के युवक ने कथित तौर पर उन पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में नीरज त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। चाकू उनकी पीठ में लगा, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही थाना रामचंद्र मिशन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ट्रांसपोर्टर को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल के स्वजन से घटना के संबंध में जानकारी ली।
फिलहाल हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, शाहजहांपुर ने पुलिस की कार्रवाई और घटना के संबंध में जानकारी दी। सुनिए उन्होंने क्या कहापुलिस के मुताबिक घायल का मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया जा रहा है। हमलावर की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस का कहना है कि घटना क्यों और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
रिपोर्ट : सानू सिंह चौहान











