कटिहार नगर निगम की सामान्य बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा, सड़क वर्गीकरण और कायाकल्प योजना पर मंथन
कटिहार, 04 नवंबर 2026। नगर निगम कटिहार के सभा प्रशाल भवन में बुधवार को महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के समग्र विकास, सड़क निर्माण, विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पिछली सामान्य बोर्ड की बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के साथ-साथ 11 जून 2026 एवं 08 सितंबर 2026 को आयोजित सशक्त स्थायी समिति की बैठकों में लिए गए प्रस्तावों एवं निर्णयों की संपुष्टि पर विचार किया गया। वहीं, विभागीय पत्र संख्या 2762, दिनांक 10 अगस्त 2026 के आलोक में सड़क वर्गीकरण एवं 27 कोटि के दर निर्धारण के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा कायाकल्प योजना के तहत प्रस्तावित विकास योजनाओं के अनुमोदन से संबंधित विषय भी बैठक के एजेंडे में शामिल रहे।

बैठक के दौरान शहर में विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने, आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य विपिन बिहारी चौबे, प्रमोद महतो, नीतीश कुमार सिंह, आलोक वर्मा, मंजू देवी, सलीम अंसारी, जिमी प्रकाश











