बलरामपुर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग, मंत्री निशांत कुमार से मिलीं विधायक संगीता देवी
बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विधायक श्रीमती संगीता देवी ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान विधायक ने 65-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को मंत्री के सामने रखा।
विधायक ने विशेष रूप से बलरामपुर प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बारसोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण की मांग की। इसके अलावा बारसोई अनुमंडल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, ऑर्थोपेडिक, जनरल सर्जन और फिजिशियन जैसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना के साथ पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध कराने की मांग भी रखी।
विधायक ने क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया और आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विधायक संगीता देवी ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुगम और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।











