वाह रे सिस्टम! भवन के नाम पर ₹44 लाख की निकासी, जमीन पर स्कूल का भवन ही नहीं!

कटिहार के प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के केहूनिया गांव से सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में स्कूल भवन निर्माण के नाम पर करीब 44 लाख रुपये की निकासी कर ली गई, लेकिन मौके पर आज तक स्कूल का भवन दिखाई नहीं दे रहा है।
मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायत लेकर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी भी देखी गई।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, इस मामले पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि 44 लाख रुपये की निकासी किस मद में और किस प्रक्रिया के तहत हुई और जमीन पर स्कूल भवन क्यों नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *