HBD वाणी कपूर: बॉलीवुड में आने से पहले होटल में करती थीं नौकरी, फिर ऐसे बनीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस वाणी कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। दिल्ली में जन्मी वाणी ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया और बाद में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।

बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले वाणी कपूर ITC होटल में काम कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और यहीं से उनके बॉलीवुड सफर की शुरुआत हुई।

वाणी कपूर ने साल 2013 में फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘बेफिक्रे’ जैसी फिल्मों में नजर आईं, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज काफी चर्चा में रहा।

वाणी कपूर ने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ ओटीटी पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। साल 2025 में वह वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ में अहम भूमिका में नजर आई थीं।

होटल की नौकरी से लेकर मॉडलिंग और फिर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली वाणी कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *