महमूदाबाद में अनोखा प्रेम त्रिकोण, थाने पहुंचा पति-पत्नी और आशिक का मामला
उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां पति-पत्नी और महिला का प्रेमी—तीनों एक ही छत के नीचे साथ रहने की जिद पर अड़ गए हैं।
मामला सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि महिला अंजू अपने पति शुभम और प्रेमी नितिन—दोनों के साथ रहने पर अड़ी हुई है। वहीं, पति शुभम भी पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।
मामला जब परिजनों के सामने आया तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद विवाद महमूदाबाद कोतवाली तक पहुंच गया।
कोतवाली में पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में घंटों समझौते की कोशिश की गई। लेकिन बताया जा रहा है कि पति और पत्नी दोनों अपने फैसले पर कायम रहे। महिला के प्रेमी नितिन के साथ रहने को लेकर भी विवाद बना हुआ है।
फिलहाल पुलिस और परिजन मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस पूरे मामले में सामने आए दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से होना अभी बाकी है।











