जिला परिषद सदस्य के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक, सांसद ने भी किया शोक व्यक्त
कटिहार जिला के मनसाही के समाजसेवी खुर्शीद आजाद के पत्नी जिला परिषद सदस्य जहांआरा बेगम के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। दिवंगत जहांआरा बेगम समाजसेवी खुर्शीद आजाद की पत्नी थीं। कटिहार सांसद तारिक अनवर के आवासीय कार्यालय परिसर में सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। शोक सभा के दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत जहांआरा बेगम को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की वहीं इसकी जानकारी कटिहार संसद को भी दी गई सांसद तारिक अनवर ने जहांआरा बेगम के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता और लोगों से उनका जुड़ाव हमेशा याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में वे शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। वहीं सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कहा कि जहांआरा बेगम के असामयिक निधन से सभी लोग मर्माहत हैं। उनका निधन परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि जहांआरा बेगम सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती थीं और लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती थीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में कांग्रेस के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने दिवंगत जहांआरा बेगम को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर दिलीप विश्वास, प्रोफेसर विनोद यादव, शाहनवाज खान, सुनीता देवी, अवधेश मंडल, संजय सिंग, बिमल बेगानी,कुमार गौरव, अरुण पियाश, मेजर जमाल, मोहम्मद रियाज, मोहम्मद असलम, अर्जुन अर्जुन उरांव, पंकज तंबाकू वाला, सिंकू मिश्रा, आनंद सिंह, आम्रपाली यादव, डॉ विपिन सिंह, भुवन अग्रवाल सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।











