साउथ फिल्मों से दूरी बनाएंगी जान्हवी कपूर? ‘राका’ के बाद नए प्रोजेक्ट्स पर सस्पेंस
जान्हवी कपूर के साउथ फिल्म करियर को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म ‘राका’ का हिस्सा हैं, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘राका’ के अलावा जान्हवी ने फिलहाल कोई नया साउथ प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। ‘देवरा’ और ‘पेद्दी’ के बाद एक्ट्रेस अब अपने करियर में ऐसे किरदारों पर फोकस करना चाहती हैं, जिनमें अभिनय की ज्यादा गुंजाइश हो।
बताया जा रहा है कि जान्हवी अब सिर्फ ग्लैमरस भूमिकाओं तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि मजबूत और एक्टिंग-केंद्रित किरदारों को प्राथमिकता देना चाहती हैं।
हालांकि, साउथ फिल्मों से पूरी तरह दूरी बनाने को लेकर जान्हवी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।











