PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, भारत-उज्बेकिस्तान रिश्तों को बताया समर्पित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के दौरे के दौरान देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ओली दराजली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी ने इसे भारत और उज्बेकिस्तान की दोस्ती को समर्पित किया।
पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी के 15 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब भारत और उज्बेकिस्तान के संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने के लिए नए लक्ष्य तय किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों और आपसी विश्वास का प्रतीक बताया। दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।











