कहलगांव में ब्राउन शुगर की तस्करी का खुलासा, 29.85 ग्राम नशीला पदार्थ और 52,650 रुपये के साथ 3 गिरफ्तार।
भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 29.85 ग्राम ब्राउन शुगर और 52 हजार 650 रुपये नकद बरामद किए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर अभियान के तहत अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में 12 सितंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कहलगांव थाना क्षेत्र के आनंदीपुर पुल के समीप मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से पीछा कर पकड़ा गया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार उर्फ देवा और शिवशंकर यादव के रूप में हुई है पुलिस ने तीनों के पास से 29.85 ग्राम ब्राउन शुगर और 52,650 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है











