कटिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने लिया जायजा, राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
कटिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच जिला प्रशासन लगातार प्रभावित इलाकों का जायजा ले रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्राणपुर प्रखंड के सहजा पंचायत का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर राहत कार्यों की स्थिति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही प्रशासन की ओर से संचालित सामुदायिक रसोई, पशु शिविर, मेडिकल कैंप और स्वच्छ पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया।
डीएम ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और किसी भी परिवार को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों तक त्वरित राहत पहुंचाने और GR वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार सदर सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
कटिहार से आमिर खान की रिपोर्ट











