कटिहार के कदमपुर-रोजीतपुर की जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, गड्ढे और जलजमाव से आवागमन बना मुश्किल

कटिहार के कदमपुर-रोजीतपुर की जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, गड्ढे और जलजमाव से आवागमन बना मुश्किल

कटिहार से बड़ी खबर है, जहां कदमपुर-रोजीतपुर क्षेत्र की जर्जर सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। बारिश के बाद हालात और भी खराब हो जाते हैं। गड्ढों में पानी भर जाने के कारण सड़क की स्थिति का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ-साथ छात्र-छात्राएं भी आवागमन करते हैं। खराब सड़क के कारण स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दोपहिया और छोटे वाहनों के चालकों के लिए भी यह सड़क जोखिम भरी बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से सड़क का निरीक्षण कर जल्द निर्माण या मरम्मत कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर कब इस सड़क का निर्माण होगा और कब उन्हें गड्ढों एवं जलजमाव से राहत मिलेगी?
अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या का संज्ञान लेकर कब तक सड़क की तस्वीर बदलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *