कटिहार में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9 गिरफ्तार, 93 लीटर से ज्यादा शराब-बीयर जब्त
कटिहार में मद्य निषेध टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में जिले के अलग-अलग इलाकों और रेलवे स्टेशनों पर अभियान चलाकर कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मद्य निषेध टीम ने पोठिया थाना क्षेत्र के डूमर से मुन्नी देवी के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए 30 लीटर बीयर बरामद की।
वहीं कटिहार जंक्शन से माणिकचंद साह, किरण देवी और राबिया देवी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से क्रमशः 6.960 लीटर, 8.850 लीटर और 5.625 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।
लाभा स्टेशन से पिंकू देवी के पास से 11.500 लीटर और लीला देवी के पास से 11 लीटर बीयर जब्त की गई।
इसके अलावा कुरैठा स्टेशन से संजय कुमार के पास से 6.120 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जबकि एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए 10.440 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।
वहीं बलरामपुर थाना क्षेत्र के उफरैल, बालूगंज में मनीष कुमार को बाइक से 1.125 लीटर और सुमन मंडल को 1.500 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूरी कार्रवाई में कुल 11 अभियोग दर्ज किए गए। एक बाइक समेत कुल 93.120 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी 9 अभियुक्तों को जेल हाजत भेज दिया गया है।











