राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का हुआ निष्पादन

कटिहार में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान लंबित ई-चालानों के निपटारे को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के समन्वित प्रयास से कुल 1,460 लंबित चालानों का निष्पादन किया गया।

इन चालानों से संबंधित कुल 23 लाख 38 हजार 700 रुपये की राशि का निपटारा हुआ।

आंकड़ों की बात करें तो परिवहन विभाग से जुड़े 118 चालानों का निष्पादन किया गया, जिसकी कुल राशि 7 लाख 77 हजार 100 रुपये रही। वहीं यातायात पुलिस विभाग से संबंधित 1,342 चालानों का निपटारा किया गया, जिसकी कुल राशि 15 लाख 61 हजार 600 रुपये रही।

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित, सरल और आपसी सहमति के आधार पर समाधान उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में वाहन चालकों को पुराने ई-चालानों के निपटारे के लिए लोक अदालत के माध्यम से विशेष अवसर मिला।

इस अभियान के दौरान परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मियों ने समन्वय के साथ चालानों के निपटारे की प्रक्रिया को सुगम बनाया।

वहीं, जिला परिवहन विभाग ने वाहन चालकों और आम लोगों से यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *