ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर कचना थाना में शांति समिति की बैठक, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने पर जोर

कटिहार। आगामी ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर रविवार को कटिहार जिले के कचना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में उपस्थित लोगों से पर्व के दौरान आपसी सहयोग और शांति बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में संयम बरतने तथा प्रशासन को तत्काल सूचना देने पर जोर दिया गया।

पुलिस प्रशासन की ओर से भी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *