8 किलो तांबे का तार चोरी करने वाले चार गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

*स्कूल में चोरी का खुलासा; चोरी के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार*

भागलपुर तिलकामांझी थाना पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का करीब 8 किलोग्राम जला हुआ तांबे का तार बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थों की बरामदगी के साथ-साथ चोरी और छिनतई के हॉट-स्पॉट पर लगातार छापेमारी की जा रही है इसी क्रम में 5 सितंबर 2026 को तिलकामांझी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हवाई अड्डा परिसर के जंगल क्षेत्र में कुछ लोग चोरी का तार जला रहे हैं।सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-01 और तिलकामांझी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित की गई पुलिस टीम सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची तो कुछ लोग तांबे का तार जला रहे थे। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे पुलिस ने पीछा कर मोनू कुमार और नीरज कुमार को पकड़ लिया इनके पास से 8 किलो जला हुआ तांबे का तार बरामद किया गया। मौके से दो अन्य आरोपी फरार हो गए पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आशीष कुमार और अखिलेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया साथ ही एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विभिन्न घरों और दुकानों से बिजली के तार चोरी कर इकट्ठा करते थे। जब तार की मात्रा अधिक हो जाती थी, तब उसे जलाकर तांबे का तार अलग किया जाता था और कबाड़ी दुकानों में बेचकर मिले पैसे को आपस में बांट लिया जाता था।मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है वही स्कूल में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थों की बरामदगी और चोरी-छिनतई के हॉट-स्पॉट पर छापेमारी अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की रात संजय कुमार पासवान, पिता महादेव पासवान, निवासी ज्वारीपुर, थाना तिलकामांझी, ने विद्यालय में चोरी की घटना को लेकर लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर तिलकामांझी थाना कांड संख्या 206/2026, दिनांक 27 अगस्त 2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-01 तथा तिलकामांझी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए रंजन कुमार, पिता विद्यानंद मंडल, निवासी सचिदानंद नगर, हवाई अड्डा थाना तिलकामांझी, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई एक एम्प्लीफायर मशीन, एक इन्वर्टर और एक बड़ी बैट्री बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया।पुलिस ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपी रंजन कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और चोरी की इस घटना में शामिल अन्य लोगों तथा चोरी के सामान की बरामदगी को लेकर भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *