फर्स्ट एसी में सफर कर रही थी युवती, दो सूटकेस खुलते ही खुल गया शराब तस्करी का राज!

नीतीश कुमार अक्सर कहा करते रहे हैं कि बिहार में शराबबंदी का सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को हुआ है। लेकिन समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर सामने आया एक मामला शराबबंदी को लेकर एक अलग ही तस्वीर दिखाता है।

मॉडर्न ड्रेस में दिख रही इस युवती को देखकर शायद आपको लगे कि यह कोई मॉडल है। लेकिन जैसे ही रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने इसके सामान की तलाशी ली, पूरा मामला ही बदल गया।

बताया जा रहा है कि युवती दिल्ली से जयनगर जा रही 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लास एसी कोच में सफर कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसके पास मौजूद दो सूटकेस की तलाशी ली।

सूटकेस खुलते ही पुलिस भी हैरान रह गई। दोनों बैग में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं। इसके बाद युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शराब की यह खेप दिल्ली से बिहार लाई जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवती अकेले इस तस्करी को अंजाम दे रही थी या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।

फिलहाल RPF और GRP पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी युवती से पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *