ट्रैक्टर से बाढ़ पीड़ितों तक दुर्गम इलाकों तक पहुंचा रही है सहायता सामग्री, लोगों को मिल रही है बड़ी राहत

*भागलपुर की ट्रैक्टर वाली अंचलाधिकारी,आपदा में ग्राउंड ज़ीरो पर सीओ, ट्रैक्टर से बाढ़ पीड़ितों तक दुर्गम इलाकों तक पहुंचा रही है सहायता सामग्री, लोगों को मिल रही है बड़ी राहत*

*आपदा की घड़ी में फरिश्ता बनकर लोगों तक मदद पहुंचा रही है शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल*बिहार में गंगा के उफान से भागलपुर जिले की 86 से अधिक पंचायतों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, लेकिन इस आपदा के बीच जिला प्रशासन की तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण पीड़ितों के लिए बड़ा संबल साबित हो रहा है राहत कार्यों को गति देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर भागलपुर के जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी प्रभावित प्रखंड और पंचायत में लगातार अधिकारी बाढ़ पीड़ितों तक सहायता पहुंचाते दिख रहे हैं, बाढ़ पीड़ितों के बीच एक ऐसी तस्वीर जो आपको प्रभावित करेगी वह तस्वीर है भागलपुर शाहकुंड प्रखंड के सीओ हर्षा कोमल की, जो अपने प्रखंड के प्रभावित पंचायतों में जहां गाड़ी नहीं पहुंच रही है वहां जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर से और कमर भर पानी तक जा जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण कर रही है, शाहकुंड प्रखंड में सबसे ज्यादा बाढ़ से प्रभावित खुलनी , पैरडो मोमिन्या माल,बेलथू,खैरा, मकंदपुर और दरियापुर पंचायत है, जहां के हर एक गांव तक खुद से अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारीयों के साथ पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों को लगातार घर-घर तक पहुंच कर मदद पहुंचा रही है, शाहकुंड प्रखंड के बाढ़ पीड़ित भी अपने अंचलाधिकारी के कार्य से काफी प्रभावित दिख रहे हैँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *