बाढ़ प्रभावित बरारी पहुंचे प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा
कटिहार। बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग-सह-कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री एवं कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने बरारी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से मोहना चांदपुर क्षेत्र का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने प्रशासन की ओर से संचालित सामुदायिक रसोई, पशु शिविर, मेडिकल कैंप एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और किसी भी परिवार को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को सभी प्रभावित परिवारों तक त्वरित राहत पहुंचाने तथा GR (अनुग्रह राहत) वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की लगातार निगरानी की जाए और जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सुविधाएं समय पर पहुंचाई जाएं।











