भागलपुर स्टेशन से तीन बच्चों को ले गई महिला, दो बच्चों की सकुशल बरामदगी के बाद आरोपी रिंकी कुमारी गिरफ्तार
भागलपुर स्टेशन से तीन बच्चों को ले गई महिला, दो बच्चों की सकुशल बरामदगी के बाद आरोपी रिंकी कुमारी गिरफ्तार
भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में तीन बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला रिंकी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान रिंकी कुमारी निवासी आदमपुर, थाना जोगसर, भागलपुर के रूप में हुई है
दरअसल 9 सितंबर की रात संचो देवी पति सूरज कुमार, निवासी रुपियामा, थाना मुफस्सिल, जिला गोड्डा, झारखंड, अपने तीन बच्चों के साथ भागलपुर स्टेशन पहुंची थीं। ट्रेन छूट जाने के बाद वह स्टेशन पर बच्चों के साथ रुक गईं। अगले दिन सुबह एक अज्ञात महिला उनके पास पहुंची और साथ चलने पर काम दिलाने की बात कही।इसके बाद महिला संचो देवी के तीनों बच्चों को अपने साथ टोटो से बरारी सब्जी मंडी ले गई। वहां उसने कमरा किराए पर लेने की बात कही और इसके लिए एडवांस रुपये की मांग की। महिला अपने एक बच्चे को लेकर सीएसपी से पैसे निकालने चली गई। जब वह वापस लौटी तो आरोपी महिला दो बच्चों को लेकर वहां से फरार हो चुकी थी मामले की सूचना मिलने के बाद बरारी थाना में केस दर्ज किया गया और बच्चों की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मानवीय सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक बच्ची को गोड्डा जिले और दूसरी बच्ची को मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया
इसके बाद पुलिस ने आरोपी रिंकी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर घटना के पूरे कारणों का पता लगाने में जुटी है










