पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर भागलपुर में रक्तदान शिविर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
भागलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए भाजपा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया शिविर में पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और सुरक्षित तरीके से रक्तदान किया कार्यक्रम में भागलपुर नगर विधायक रोहित पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शाह, मेयर वसुंधरा लाल समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे रक्तदान करने पहुंचे लोगों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसलिए प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा कार्य के रूप में मनाना उनके लिए विशेष अवसर है इस दौरान रक्तदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सेवा, सामाजिक सहयोग और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
कुल मिलाकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित यह रक्तदान शिविर भागलपुर में सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता नजर आया, जहां कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं ने रक्तदान के जरिए जरूरतमंदों की मदद का संकल्प दोहराया











