पूर्व मंत्री के भाई के निधन पर सांसद व प्रतिनिधि ने जताया शोक

पूर्व मंत्री स्वर्गीय महेंद्र नारायण यादव के छोटे भाई सिकंदर यादव के निधन पर कटिहार सांसद तारिक अनवर एवं उनके सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सिकंदर यादव के निधन की खबर से उनके परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है। सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने मनसाही प्रखंड के मोहनपुर स्थित सिकंदर यादव के आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। सुनील कुमार यादव ने कहा कि सिकंदर यादव का निधन अत्यंत दुखद है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय महेंद्र नारायण यादव के छोटे भाई सिकंदर यादव के निधन से परिवार के साथ-साथ समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि सिकंदर यादव सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले व्यक्ति थे और उनके निधन से क्षेत्र के लोगों को भी गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें। वहीं कटिहार सांसद तारिक अनवर ने भी सिकंदर यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। सांसद ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। सिकंदर यादव के निधन पर क्षेत्र के विभिन्न लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर कांग्रेस नेता दिलीप विश्वास, रजत नेत्री वंदना यादव के अलावा प्रो० सुनील भारती, प्रो०विनोद यादव, अवधेश मंडल, प्रहलाद गुप्ता, संजय सिंह, आम्रपाली यादव, फिरोज कुरेशी, भोला यादव, सुबोध यादव,रिंकू मिश्रा,पंकज तंबाकूवाला, टुनटुन यादव, अधीर कुमार ने भी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त किया है। इस दौरान सिकंदर यादव के पुत्र निर्भय कुमार यादव, लाल बहादुर यादव शेखर यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *