सुल्तानगंज के मिर्जापुर से 18 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई बरामदगी की गुहार

भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से 18 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, युवक 26 सितंबर 2026 की शाम करीब चार बजे दिलगौरी मोड़ के पास एक मिठाई की दुकान के समीप से लापता हुआ। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।

पुलिस को दिया गया लिखित आवेदन

लापता युवक की पहचान इरफान उर्फ इदवा, उम्र करीब 18 वर्ष, निवासी मिर्जापुर, वार्ड संख्या 7, सुल्तानगंज के रूप में बताई गई है। परिजनों ने युवक की तलाश और बरामदगी के लिए सुल्तानगंज थाना में लिखित आवेदन दिया है।

आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस युवक के लापता होने की परिस्थितियों और संभावित स्थानों की जानकारी जुटा रही है।

 

सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा

परिजनों ने युवक के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। परिवार की ओर से संपर्क के लिए 9229596950 और 9942827183 नंबर बताए गए हैं।

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि युवक के संबंध में किसी को जानकारी मिलने पर दिए गए नंबरों या स्थानीय पुलिस को सूचना दें।

रिपोर्ट: KTN News Desk
Published: 29 September 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *