छठ पूजा से पहले एक्शन में नगर निगम, विजय बाबू पोखर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद

छठ पूजा से पहले एक्शन में नगर निगम! विजय बाबू पोखर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद, अधिकारियों को दिए निर्देश

कटिहार। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर कटिहार नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद विजय बाबू पोखर पहुंचे। इस दौरान एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल, महापौर ऊषा देवी अग्रवाल, उपमहापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार एवं प्रमोद महतो सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम की टीम ने घाटों पर चल रहे साफ-सफाई, रंग-रोगन और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी घाटों पर बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही घाटों पर पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि छठ पूजा संपन्न होने के बाद भी घाटों की साफ-सफाई लगातार जारी रखी जाए, ताकि घाटों पर गंदगी जमा न हो और आम लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। नगर निगम की टीम को सभी छठ घाटों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *