छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने कोशी घाट पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद
छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने कोशी घाट पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद
महापौर ऊषा देवी अग्रवाल, उपमहापौर मंजूर खान और नगर आयुक्त संतोष कुमार सहित नगर निगम की टीम रही मौजूद, साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कटिहार। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर कटिहार में घाटों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने कोशी घाट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ महापौर ऊषा देवी अग्रवाल, उपमहापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही।
निरीक्षण के दौरान घाटों पर चल रहे साफ-सफाई, रंग-रोगन और अन्य तैयारियों का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
साथ ही छठ पूजा संपन्न होने के बाद भी घाटों की साफ-सफाई जारी रखने पर जोर दिया गया, ताकि घाट स्वच्छ बने रहें और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।











