अक्षरा संग ब्रेकअप पर भावुक हुए पवन सिंह, बोले- जिसे चाहा वो नहीं मिली!

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह ने अपनी अधूरी प्रेम कहानी का दर्द बयां किया।

पवन सिंह ने बताया कि अपनी पहली मोहब्बत में ‘आई लव यू’ कहने में उन्हें करीब डेढ़ साल लग गए, लेकिन आखिरकार जिसे उन्होंने दिल से चाहा, वो उन्हें नहीं मिल सकी। हालांकि, पवन ने अपनी प्रेम कहानी में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से जोड़कर देखा जा रहा है।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की नजदीकियां और फिर दोनों का ब्रेकअप लंबे समय तक भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय रहा है। वहीं, पहली पत्नी नीलम सिंह के निधन के बाद पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी।

शो में अपनी पुरानी मोहब्बत को याद करते हुए पवन का भावुक होना फैंस के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *