2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, अब क्वालीफायर से करनी होगी एंट्री

वेस्टइंडीज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान की आयरलैंड पर जीत के बाद रैंकिंग के आधार पर वेस्टइंडीज के सीधे वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने की उम्मीद खत्म हो गई है।

अब वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए क्वालीफायर मुकाबलों का सहारा लेना होगा। क्वालीफायर टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें से सिर्फ चार टीमें 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।

यानी वेस्टइंडीज के सामने अब सीधे वर्ल्ड कप में पहुंचने का रास्ता बंद हो चुका है और टीम को क्वालीफायर में अपना दम दिखाना होगा। वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम के लिए यह स्थिति बड़ा झटका मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *