भागलपुर में बाढ़ का कहर, एक-दूसरे को बचाने में डूबे 5 लोग; एक ही परिवार के 4 की मौ

*बाढ़ के पानी में एक-दूसरे को बचाने में डूबे पांच लोग*
*कोयली खुटहा में एक ही परिवार के चार समेत पांच की मौत, गांव में मातम*

 

भागलपुर में गंगा के बढ़े जलस्तर के बीच बाढ़ का पानी अब जानलेवा साबित हो रहा है। बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव में सड़क पर जमा गहरे बाढ़ के पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है बताया जा रहा है कि परिवार के लोग खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर जमा बाढ़ के पानी में एक व्यक्ति गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरे लोग भी पानी में उतर गए। इसी दौरान एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में पांच लोग गहरे पानी में डूब गए स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मंचों देवी, सोनाक्षी कुमारी, प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार और अंशु प्रिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चार मृतक एक ही परिवार के हैं जबकि एक पड़ोसी है। हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर है जिसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष, पंचायत के मुखिया समेत स्थानीय लोग भी मायागंज अस्पताल पहुंचे।
एक साथ पांच मौतों की खबर से अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार मची हुई है। वहीं बाढ़ के बीच सड़कों पर जमा पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलजमाव वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था करने और लोगों को सतर्क करने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *