ट्रेन में पुलिस अभिरक्षा से कैदी को छुड़ाने की कोशिश! 8-10 बदमाशों ने पुलिस पर बोला हमला, दो घंटे में फिर दबोचा गया आरोपी

भागलपुर पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर पुलिस अभिरक्षा में ले जाए जा रहे एक आरोपी को छुड़ाने के लिए 8-10 लोगों द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार हुए कैदी को करीब दो घंटे के भीतर दोबारा पकड़ लिया मामले में चार आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को पीरपैंती थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पीरपैंती के पास से प्रिंस कुमार यादव, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी मधुवन टोला, थाना पीरपैंती, को एक देसी कट्टा और एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था उसे न्यायालय में पेश करने के लिए 7 सितंबर को पुलिस अभिरक्षा में ट्रेन संख्या 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर से भागलपुर ले जाया जा रहा था करीब दोपहर 2 बजे ट्रेन के पीरपैंती स्टेशन पर रुकते ही अचानक 8-10 लोग वहां पहुंचे और पुलिस पदाधिकारी शशि कुमार को घेरकर कैदी को छुड़ाने का प्रयास करने लगे आरोप है कि उन्होंने पिस्टल कनपटी में सटाकर गोली मारने की धमकी दी और पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की पुलिस के विरोध के बावजूद आरोपी प्रिंस कुमार हथकड़ी और रस्सी समेत भागने में सफल रहा घटना की सूचना मिलते ही आसपास के थानों और पुलिस बल को अलर्ट किया गया छापेमारी के दौरान करीब दो घंटे के अंदर प्रिंस कुमार को दोबारा पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया जांच में लवकुश यादव, अभिषेक कुमार यादव, सिपाही यादव और प्रीतम कुमार की पहचान आरोपियों के रूप में की गई रेल थाना भागलपुर में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान में अभिषेक कुमार यादव को 400 ग्राम गांजा, एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया उसके साथ मौजूद सोन सिंह के पास से भी एक जिंदा कारतूस बरामद होने की बात पुलिस ने कही है मामले में आगे की कार्रवाई और जांच जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *