सहयोग RTMS पोर्टल की समीक्षा, नगर आयुक्त ने लंबित आवेदनों के जल्द निष्पादन के दिए निर्देश

कटिहार, 11 सितंबर 2026।
कटिहार नगर निगम में नागरिकों की समस्याओं और विभिन्न सेवाओं से जुड़े आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

नगर आयुक्त के कक्ष में शुक्रवार शाम 4:30 बजे हुई बैठक में Sahyog RTMS Portal पर ऑनलाइन और विभिन्न सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों से आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने और सभी प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नागरिकों से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में किसी भी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनका नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

समीक्षा बैठक में संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

नगर निगम की ओर से नागरिकों को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहयोग शिविरों और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *