BJP का ‘Mission Gen Z’! 2027-29 के चुनावों से पहले युवाओं पर फोकस
देश की राजनीति में अब Gen Z वोटर्स को लेकर सियासी रणनीति तेज होती दिख रही है।
आगामी 2027 और 2029 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने युवाओं तक अपनी पहुंच मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने देशभर के करीब 45 प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर युवा वोटर्स के मुद्दों और उनसे जुड़ने के तरीकों पर चर्चा की।
बैठक में तेजस्वी सूर्या, पूनम महाजन और रवि किशन जैसे युवा चेहरों को भी अहम भूमिका देने की रणनीति पर मंथन हुआ।
बीजेपी की नजर अब सिर्फ पारंपरिक चुनावी प्रचार पर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया, मीम्स और AI से तैयार होने वाले कंटेंट के जरिए Gen Z तक पहुंच बनाने पर है।
यानी चुनावी मैदान में अब युवाओं के मुद्दों के साथ डिजिटल वॉर भी देखने को मिल सकता है।
सवाल ये है—क्या BJP का ‘Mission Gen Z’ आने वाले चुनावों में युवा वोटर्स को अपने पक्ष में खींच पाएगा?











