ममता बनर्जी पर FIR, हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप
पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामला तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद की रैली से जुड़ा है।
दरअसल, रैली को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने सड़क के एक फ्लैंक पर ही कार्यक्रम की अनुमति दी थी, जबकि दूसरे हिस्से को यातायात के लिए खुला रखने का निर्देश दिया गया था।
आरोप है कि रैली के दौरान TMC समर्थकों ने सड़क के दोनों हिस्सों पर कब्जा कर लिया, जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ और हाईकोर्ट के निर्देशों के उल्लंघन का आरोप लगा।
इसी मामले में पुलिस ने ममता बनर्जी और रैली से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
अब इस FIR के बाद बंगाल की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है।











