चंदौली में CRPF गेट पर 10 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप
चंदौली में CRPF गेट पर 10 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सोनहुल पहाड़ी के समीप स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के गेट नंबर-3 के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आम के पेड़ पर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया।
चिड़ियों की चहचहाहट के बीच स्थानीय लोगों की नजर पेड़ की डाल पर पड़ी। अजगर को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सीआरपीएफ और वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर के रेस्क्यू का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने अजगर को सुरक्षित तरीके से पेड़ से नीचे उतारा और बोरे में सुरक्षित रखा।
रेस्क्यू के बाद अजगर को वन्यजीव सेंचुरी के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।











