कटिहार में टोटो के गुप्त तहखाने से 52.710 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
कटिहार। जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार मद्य निषेध टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बी.एड. कॉलेज रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध टीम ने लाल रंग के टोटो की जांच की। तलाशी के दौरान टोटो में बनाए गए एक गुप्त तहखाने में छिपाकर ले जाई जा रही 52.710 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
मामले में पुलिस ने विकास कुमार पासवान, पिता संजय पासवान, निवासी ललियाही, थाना सहायक, जिला कटिहार को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब और टोटो को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मद्य निषेध टीम की इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।











